प्रसार भारती स्क्रिप्ट पिचिंग लैब, 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय
फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
यह पहल उभरते और महत्वाकांक्षी पटकथा लेखकों को अपनी मौलिक
कहानियाँ प्रस्तुत करने और अपनी पटकथा लेखन प्रतिभा को
विकसित करने का अवसर प्रदान करती है।
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
आवेदक के नाम पर कोई भी निर्मित लेखन क्रेडिट नहीं होना चाहिए
अथवा अधिकतम एक निर्मित लेखन क्रेडिट होना चाहिए।
प्रविष्टियाँ भारतीय भाषाओं में आमंत्रित हैं और उनके साथ
अंग्रेज़ी में सारांश (Synopsis) देना अनिवार्य है।
प्रत्येक लेखक प्रति प्रारूप केवल एक प्रविष्टि भेज सकता है।
अधिकतम दो प्रारूपों में प्रविष्टियाँ जमा की जा सकती हैं।
स्क्रिप्ट पिचिंग लैब में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि
15 नवंबर, 2026 शाम 6:00 बजे तक है।